नगर निगम में विपक्ष के नेता अमित जैन पर हमला, अंदरूनी चोट लेकर अस्पताल में भर्ती

92

सिलीगुड़ी नगर निगम में विपक्ष के नेता तथा 9 वार्ड नंबर के भाजपा पार्षद अमित जैन पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की रात उनके ही वार्ड में उनके ऊपर हमला किया गया। बताया गया कि बालू-पत्थर सिंडिकेट को लेकर उनके वार्ड में विवाद चल रहा था। विवाद को देखते हुए स्थानीय लोगों द्वारा घटनास्थल पर पार्षद अमित जैन को बुलाया गया। जब अमित जैन ने वहां पर जाकर लोगों को समझा बुझा रहे थे तभी कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया। इससे उन्हें आंतरिक चोट लगी है, जिस कारण उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रोष जताया है तथा इस मामले के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी सिलीगुड़ी संगठन की जिला कमेटी के सचिव कन्हैया पाठक ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि वार्ड में अमित जैन की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उनके विरोधी घबरा गए हैं। इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।