रेड वालंटियर्स की ओर से एम्बुलेंस सेवा शुरू , पूर्व मंत्री अशोक भट्टाचार्य ने किया उद्घाटन

84

कोरोना काल में लोगों की सेवा में जुटी रेड वालंटियर्स के सदस्यों की ओर से 24 नंबर वार्ड  में एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है। गुरुवार से इस परिसेवा का विधिवत उद्घान किया गया। यहाँ कोरोना मरीजों व जरूरतमंद लोगों को काम खर्च पर एम्बुलेंस की सेवा मिल पायेगी। वरिष्ठ सीपीएम नेता व  राज्य के पूर्व मंत्री  अशोक भट्टाचार्य ने आज एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा रेड वॉलेंटियर्स के सदस्य शुरू से लोगों की सेवा में लगे हैं। इस दौरान एम्बुलेंस सेवा शुरू करने के आवश्यकता महसूस की गयी। आज इसकी भी शुरुआत कर दी गयी।  इसके साथ ही उन्होंने  देश भर में कोरोना की इस दूसरी लहर के लिए पूरी तरह से नरेंद्र मोदी की सरकार जिम्मेदार ठहराया . अशोक भट्टाचार्य ने  कोरोना वेक्सिनेशन को लेकर केंद्र  व राज्य सरकार  की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया।