अलीपुरदुआर : ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र में जड़ा ताला, स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया अनियमितता व असहयोग का आरोप

153

अलीपुरद्वार जिले के कुमारग्राम प्रखंड के खोवरडांगा-2 ग्राम पंचायत के मध्य नररथली इलाके में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों पर अनियमितता के आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने बुधवार उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया |  घटना को लेकर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भारी तनाव देखा जा रहा है। स्थानीय  लोगों  ने आरोप लगाया कि उप स्वास्थ्य केंद्र के  कर्मचारी सही समय पर ड्यूटी  नहीं आते हैं । इसके साथ ही लोगों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर इलाज के  दौरान  मरीजों से  दुर्व्यवहार करने की बात कही। इन सब कारणों से आज उप स्वास्थ्य केंद्र को बंद कर दिया गया| इधर स्वास्थ्य केंद्र में ताला जड़ने की खबर मिलते ही कामाख्यागुड़ी आउटपोस्ट की पुलिस  मौके पर पहुंच कर हालात सामान्य करने में जुट गयी | पुलिस ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति को काबू में किया| दूसरी ओर  स्वास्थ्यकर्मी मीडिया के सामने इस बारे में किसी प्रकार की  कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया, पर पुलिस की मौजूदगी में स्वास्थ्यकर्मी ने आश्वासन दिया कि भविष्य में उचित तरीके से लोगों को स्वास्थ्य परिसेवा मुहैया कराई जाएगी|