अलीपुरदुआर : मछुआरों को दी गयी आइस बॉक्स और साइकिल

433

मत्स्य विभाग की ओर से शुक्रवार को कालचीनी प्रखंड के 30 मछुआरों को साइकिल व आइस बॉक्स प्रदान किया गया . कार्यक्रम में कालचीनी के बीडीओ प्रशांत बर्मन समेत मत्स्य विभाग के विभिन्न अधिकारी मौजूद थे. इस अवसर पर बीडीओ प्रशांत बर्मन ने कहा, ” आज इलाके के 30 मछुआरों को साइकिल और आइस बॉक्स सौंपे गए। उन्होंने कहा इन पूरी मछली नहीं बिकने की स्थिति में ये मछुआरें मछलियों को आइस बॉक्स में सुरक्षित रख सकते हैं। इसलिए उन्हें आज मछुआरों को आइस बॉक्स व साइकिल प्रदान की गयी।