कई युवा प्रोफेशनल्स के लिए जॉब ढूंढने में सबसे मुश्किल हिस्सा ये समझना है कि आगे क्या सीखना चाहिए। लिंक्डइन के नए डेटा के मुताबिक, 38% भारतीय जॉब सीकर्स कहते हैं कि वे टेक्नोलॉजी में तेजी से हो रह बदलाव से मैच करने के लिए खुद को तैयार नहीं महसूस करते, जिससे आज के जॉब्स के लिए जरूरी स्किल्स बदल रही हैं। जॉब सीकर्स को ये बताने के लिए कि कौन सी स्किल्स सच में उनकी नौकरी पाने की क्षमता बढ़ाएंगी, लिंक्डइन की ‘स्किल्स ऑन द राइज़ 2026’ रिपोर्ट में पांच तेजी से बढ़ते स्किल स्टैक्स को हाइलाइट किया गया है – एआई एवं ऑटोमेशन, डेटा और एनालिटिक्स, आईटी और साइबरसिक्योरिटी, बिजनेस और ग्रोथ, और पीपल और लीडरशिप।
लिंक्डइन के डेटा से पता चलता है कि दुनिया भर में 46% रिक्रूटर्स अब स्किल्स डेटा पर भरोसा करके रोल भरते हैं। लेकिन भारत में 74% रिक्रूटर्स कहते हैं कि क्वॉलिफाइड टैलेंट ढूंढना पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है। जो प्रोफेशनल्स AI टूल्स के साथ काम कर सकते हैं, डेटा को समझकर इस्तेमाल कर सकते हैं, डिजिटल सिस्टम्स को समझते हैं और काम को ज्यादा कुशल बना सकते हैं – उनकी डिमांड हर इंडस्ट्री में बढ़ रही है।
लेकिन सिर्फ टेक्निकल स्किल्स काफी नहीं हैं। जैसे-जैसे टीमें क्रॉस-फंक्शनल और AI से चलने वाली हो रही हैं, सहयोग करना, स्टेकहोल्डर्स को मैनेज करना और प्रोजेक्ट लीडरशिप जैसी पीपल स्किल्स बहुत जरूरी हो गई हैं। ये स्किल्स तकनीकी जानकारी को असली रिजल्ट में बदलती हैं।
निराजिता बैनर्जी, लिंक्डइन कॅरियर एक्सपर्ट एवं इंडिया सीनियर मैनेजिंग एडिटर, ने कहा: “पहले सालों में युवा प्रोफेशनल्स को स्पेशलाइजेशन करने की सलाह दी जाती थी। लेकिन 2026 में ये नियम बदल रहा है। आज जो कैंडिडेट्स नजर आ रहे हैं, वे सिर्फ स्पेशलिस्ट नहीं हैं – वे ‘स्किल स्टैकर्स’ हैं। वे AI के साथ काम करना जानते हैं, डेटा को समझते हैं, काम को बेहतर तरीके से कैसे करें ये सुधारते हैं, और सबसे जरूरी – टीमों के साथ मिलकर काम करते हैं। ये कॉम्बिनेशन दिखाता है कि चीजों को कैसे अपनाते हैं। और इतनी तेज बदलती जॉब मार्केट में नई-नई स्किल्स को सीखना और उन्हें अपनाना ही आपको जॉब दिलाता है और प्रमोशन भी। अगर आप इस मार्केट में बेहतर मौके चाहते हैं, तो अलग-अलग स्किल्स के पीछे मत भागिए – अपना यूनिक स्किल स्टैक बनाइए और उसे अपना प्रतिस्पर्धी लाभ बनाइए।”
