धनतेरस से पहले तनिष्क ने लॉन्च किया ‘अध्यंतरा’ ज्वेलरी कलेक्शन, ब्रह्मांड से प्रेरित डिजाइन में दिखेगा पारंपरिक शिल्प और आधुनिकता का संगम

टाटा समूह के ज्वेलरी रिटेल ब्रांड तनिष्क ने धनतेरस से पहले अपना नया ज्वेलरी कलेक्शन ‘अध्यंतरा’ लॉन्च किया है। ब्रह्मांड की खूबसूरती और रहस्यों से प्रेरित यह कलेक्शन आधुनिक भारतीय महिलाओं की बहुआयामी पहचान को दर्शाता है। अभिनेत्री तृप्ति डिमरी इस कलेक्शन का चेहरा हैं। इसमें समकालीन डिजाइन के साथ भारतीय पारंपरिक कारीगरी का अनूठा मेल देखने को मिलता है।

इस कलेक्शन में चार श्रेणियों के तहत 100 से अधिक डिजाइन पेश किए गए हैं। इनमें ग्लास कुंदन, स्टोन के साथ प्लेन ज्वेलरी, प्लेन गोल्ड और अनकट डायमंड शामिल हैं। 18 कैरेट और 22 कैरेट सोने में उपलब्ध इस रेंज में नेकलेस सेट, चूड़ियां, अंगूठियां और मंगलसूत्र शामिल हैं। अलग-अलग डिजाइन का वजन 30 से 120 ग्राम के बीच है। इसकी खासियतों में आकर्षक 3डी डिजाइन, पेटेंटेड 3डी ग्लास कुंदन, हाथ से तराशे गए पत्थर, इनेमल तकनीक और मॉड्यूलर डिजाइन शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग तरीकों से पहना और स्टाइल किया जा सकता है।

लॉन्च के अवसर पर तनिष्क की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर पेल्की शेरिंग ने कहा कि ‘अध्यंतरा’ ब्रह्मांड के असीम आश्चर्य, भारतीय कारीगरी और आधुनिक सोच को एक साथ जोड़ता है। यह कलेक्शन महिलाओं की बदलती आकांक्षाओं और उनकी आधुनिक पहचान का उत्सव है। वहीं, कंपनी की हेड ऑफ डिजाइन गरिमा महेश्वरी ने कलेक्शन की बारीक कारीगरी, नवीन तकनीकों और आकाशीय तत्वों से प्रेरित डिजाइनों को इसकी प्रमुख विशेषता बताया।

औरंगाबाद में धनतेरस से पहले इस कलेक्शन की लॉन्चिंग से त्योहारों के दौरान ज्वेलरी की बढ़ती मांग को पूरा करने का अवसर मिलेगा। खासतौर पर ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखा गया है, जो पारंपरिक सोने के आभूषणों के साथ आधुनिक डिजाइन भी पसंद करते हैं। इसकी बहुउपयोगी स्टाइलिंग और विभिन्न प्रकार की कारीगरी इसे त्योहारों और खास अवसरों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाती है।

त्योहारी खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए तनिष्क सोने के आभूषणों पर प्रति ग्राम 301 रुपये की छूट दे रहा है। इसके अलावा सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्ज और हीरे की कीमत पर 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। किसी भी ज्वेलर से खरीदे गए 18 कैरेट या उससे अधिक शुद्धता वाले पुराने सोने के आभूषणों को एक्सचेंज कराने पर शून्य कटौती का लाभ भी मिलेगा। ये सभी ऑफर लागू नियमों और शर्तों के अधीन हैं।

By Business Bureau