अप्रैल के बाद कंचनजंगा स्टेडियम मैदान में सिर्फ खेल को मिलेगी अनुमति

76

अप्रैल के बाद किसी भी निजी संस्था को कंचनजंगा स्टेडियम मैदान के उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह बात सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने बुधवार को कंचनजंगा स्टेडियम मैदान का निरीक्षण करने के बाद कही। मुख्यमंत्री के आधिकारिक समारोह के बाद सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम मैदान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके बाद मेयर गौतम देव ने कंचनजंघा स्टेडियम को उसके पुराने स्वरूप में लौटाने की पहल की है। उन्होंने कहा कि वे जल्द से जल्द मैदान की मरम्मत का काम शुरू करेंगे और सिलीगुड़ी के लोगों को एक और खूबसूरत मैदान पेश करेंगे। इसीलिए मेयर ने बुधवार को एक बार फिर मैदान का दौरा किया।
उन्होंने सभी पहलुओं का निरीक्षण करने के बाद कहा, अप्रैल में अरिजीत सिंह व एक और इवेंट के बाद स्टेडियम को खेल के अलावा किसी अन्य इवेंट के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।