तीस्ता में पानी छोड़ने के बाद बाढ़ की आशंका के मद्देनजर सक्रिय हुई सेना, फसलों को भारी नुकसान की संभावना 

63

कालीझोरा बांध से तीस्ता नदी में पानी छोड़ने के बाद नदी में बाढ़ की आशंका के मद्देनजर सेना और अधिक सक्रिय हो गई है। गौरतलब है 4 अक्टूबर को सिक्किम की पहाड़ियों में बादल फटने से हुई बारिश के कारण तीस्ता में भयंकर बाढ़ आ गई थी। सिक्किम में बाढ़ के कारण सेना का एक कैंप बह गया। काफी संख्या में  सैनिक बह गये। भारी मात्रा में मोर्टार के गोले और गोला-बारूद सहित सेना की अन्य महत्वपूर्ण सामग्री  पानी के भंवर में  तीस्ता नदी में तैरने लगी।  भारी संख्या में  सेना के उपकरण अब ही नहीं मिले हैं। इधर कल  कालीझोरा बाँध से तीस्ता में 4000 क्यूमेक्स पानी छोड़ा  गया। इसके बाद रात में  मैनागुड़ी और जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक में बहने वाली तीस्ता नदी में भारी उफान देखा गया। मंगलवार की सुबह मैनागुड़ी और जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक के तीस्ता पार के विस्तृत इलाके में सेना के जवान फिर से सर्च ऑपरेशन में सक्रिय हो गए। दूसरी ओर  तीस्ता के पानी से स्थानीय किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गयी है।