गर्भवती महिला की पिटाई कर फंदे से लटकाने का आरोप ,पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज

216

नौ माह की गर्भवती महिला की  उसके पति व ससुराल वालों द्वारा पिटाई कर फांसी पर लटकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है| हैरान कर देने वाली यह घटना मालदा जिले के इंग्लिशबाजार  थाना क्षेत्र के चांदीपुर खासोल इलाके की है|मृतक की पहचान चुमकी मंडल (20) के रूप में हुई है। आरोपी पति का नाम चिरंजीत मंडल है। परिवार व पुलिस सूत्रों के अनुसार भुटनी थाना क्षेत्र निवासी विमल मंडल की शादी एक साल पहले इंग्लिशबाजार थाना के चांदीपुर खासकोल क्षेत्र के दिहाड़ी मजदूर चिरंजीत मंडल से हुई थी| पारिवारिक सूत्रों के अनुसार इन दोनों के बीच कभी-कभार पारिवारिक कलह भी हो जाती थी।बताया जाता है चिरंजीत  नशे में धुत होकर गृहिणी को  शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। आज सुबह मृतक गृहिणी के परिवारवालों  को खबर मिली कि उसकी बेटी की मौत हो गयी  है| इसके बाद परिजन दौड़कर ससुराल  पहुंचे। वहां जाकर उन्होंने गृहणी का शव पड़ा  देखा। सूचना मिलते ही इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर  शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज कर  घटना की जाँच शुरू कर दी है। दूसरी ओर घटना को लेकर गृहणी के पति और उसके परिवारवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।