अलीपुरद्वार के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बने गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं, लोगों ने किया सड़क जाम

74

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 गड्ढों से भर गया है। उन गड्ढों में बारिश का पानी जम कर दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। अलीपुरद्वार के 2 ब्लॉक के पनियालागुड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 की यह दुर्दशा है। सड़क सुधार की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन रहे हैं। मंगलवार सुबह 9 बजे से यह जाम जारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर यातायात अवरुद्ध होने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।
इस सड़क पर चेको ब्रिज है। कुछ दिन पहले इसकी मरम्मत की गई थी लेकिन फिर से टूट फूट कर यह पहले जैसी स्थिति में आ गया है। कल एक ही दिन में यहां 7 दुर्घटनाएं हुईं। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को इससे कोई सीख नहीं मिली। इसके बावजूद प्रबंधन ने सड़क सुधार की पहल नहीं की। इससे स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस घटनास्थल पर है। पुलिस प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रही है।