श्रमिकों से लदी बस फ्लाईओवर पर पलटी,

91

 उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में शुक्रवार तड़के सुबह प्रवासी श्रमिकों से भरी एक बस के पलट जाने से  बस के एक कर्मचारी की मौत हो गयी , जबकि बस में सवार 16 लोग घायल हो गए। आज सुबह करीब सात बजे  चोपड़ा थाने के कालागछ फ्लाई ओवर पर  इस हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी . जानकारी के अनुसार बिहार के एक ईंट भट्ठे से  20 मजदूरों को लेकर लेकर एक बस कूचबिहार से पूर्णिया की ओर जा रही थी . तड़के सुबह चोपड़ा के कालागछ इलाके में फ्लाई ओवर पर  बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस घटना में बस के एक कर्मचारी की मौत हो गई और करीब 16 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल चोपड़ा के दालुआ  स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायलों में तीन से चार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उत्तर बंगाल मेडिकल व अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर हादसे की  सूचना मिलने के बाद चोपड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर हालातों का जायजा लिया . पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।