प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक युवक गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बंगाल-बिहार सीमा पर खड़ीबाड़ी में पुलिस कार्रवाई में एक व्यक्ति को 150 बोतल प्रतिबंधित कप सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मोहम्मद अरीब है, जो बिहार का निवासी है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने बंगाल-बिहार सीमा पर सिंगियाजो में एक बाइक को रोक कर कर तलाशी ली और बाइक से 150 बोतल प्रतिबंधित कप सिरप बरामद किया। पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति को खोरीबाड़ी थाने ले आई।

गिरफ्तार व्यक्ति बिहार से बाइक पर सवार होकर प्रतिबंधित कफ सिरप का आदान-प्रदान करने आया था। पुलिस ने घटना में एक बाइक जब्त कर ली है। गिरफ्तार व्यक्ति को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा।

By Sonakshi Sarkar