दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक हुआ घायल

124

दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक घायल हो गया हैं। यह घटना गुरुवार सुबह इंग्लिशबाजार थाने के दुर्गा मोड़ इलाके की है| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक को मालदा मेडिकल कॉलेज व् अस्पताल में भर्ती कराया गया है| स्थानीय सूत्रों के अनुसार घायल युवक की पहचान शेख साफी आलम के रूप में हुई है। वह इंग्लिशबाजार थाना क्षेत्र के सोलपुर इलाके का रहने वाला हैं| गौरतलब है कि युवक आज सुबह मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था| तभी दुर्गापुर इलाके में विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने नियंत्रण खो दिया और उसे टक्कर मार दी| इस घटना में शेख साफी आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व् अस्पताल ले जाया गया।