बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन, गंगाजल और झाड़ू लेकर थानों का किया शुद्धिकरण

47

सिलीगुड़ी : भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लगातार यह आरोप लगाया जाता रहा है कि बंगाल में महिलाएं सुरक्षित रही हैं. इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह आप भी लगाया जाता रहा है कि यहां के पुलिस अपराधियों को संरक्षण देती है. इन्हीं मुद्दों को सामने रखते हुए आज भारतीय जनता महिला मोर्चा की तरफ से सिलीगुड़ी थाने का शुद्धिकरण अभियान चलाया गया।

 सिलीगुड़ी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू और गंगाजल के सहारे सिलीगुड़ी की सफाई  कर शुद्धिकरण किया। आपको बता दें कि भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पुलिस की मानसिकता बदलने के लिए राज्यव्यापी पुलिस स्टेशन सफाई अभियान चलाया जा रहा है। विपक्ष लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि पुलिस सत्तारूढ़ दल की जागीरदार बन गई है।

इतना ही नहीं राज्य में हत्या और बलात्कार समेत कई घटनाओं में पुलिस की भूमिका को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं. उधर, आरजी कर को लेकर पुलिस बैकफुट पर है। इसलिए भाजपा की महिला मोर्चा ने सोमवार को पुलिस की मानसिकता को बदलने के उद्देश्य से राज्यव्यापी पुलिस स्टेशनों में सुधार का आह्वान किया। इस दिन सिलीगुड़ी थाने में झाड़ू और गंगा जल लेकर थाने के गेट पर उपस्थित हुए और थाने की सफाई की।