घर और परिवार से कोसों दूर, देश की सीमाओं की हिफाजत में दिन-रात मुस्तैद रहने वाली बीएसएफ (BSF) की महिला जवानों के साथ राज्य के सिंचाई एवं आदिवासी विकास राज्य मंत्री जुएल मुर्मू ने भाईफ़ोता (भाई दूज) का पावन पर्व बेहद गर्मजोशी के साथ मनाया।मंगलवार की रात मालदा जिले की भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित शोनघाट बीओपी (BOP) पर पहुंचकर मंत्री ने इस उत्सव में शिरकत की।
वहां उन्होंने न केवल सीमा सुरक्षा में तैनात बीएसएफ की महिला जवानों से भाईफ़ोता बंधवाया, बल्कि सीमावर्ती इलाके की स्थानीय बहनों से भी स्रेह का टीका स्वीकार किया।इस दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द की एक बेहद मनमोहक तस्वीर देखने को मिली।
सीमा क्षेत्र की महिलाओं ने वहां मौजूद अन्य बीएसएफ जवानों को भी तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और कुशलता की कामना की, जिसके बाद मंत्री जुएल मुर्मू ने सभी का मुंह मीठा कराया। अपनों से दूर रहकर भी सरहद पर इस तरह बहन का प्यार और पर्व की गर्माहट पाकर जवानों के चेहरे खिल उठे।
