भारत और पाकिस्तान के बीच एक तरह से युद्ध शुरू हो चुका। पूरे देश के साथ जलपाईगुड़ी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेना की सलामती के लिए पूजा की और उपवास रखा है। जलपाईगुड़ी भाजपा मंडल 1 की ओर से भारतीय सेना की सुरक्षा और कल्याण के लिए जलपाईगुड़ी के कदमतला श्याम मंदिर में पूजा की गई।
आज की पूजा में विधानसभा सह संयोजक बापी रॉय, जलपाईगुड़ी भाजपा मंडल 1 के अध्यक्ष मनोज कुमार शाह, महासचिव पारिजात घोष और मंडल 1 के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आज सेना की कुशलता के लिए भी प्रार्थना की गई।