सर्पदंश से एक अधेड़ महिला की हुई मौत

32

गाय सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में सांप के काटने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एकवारी निवासी नंद जी यादव की 53 वर्षीय पत्नी चुलबुला देवी सुबह 8 बजे अपने घर में झाड़ू लगा रही थी। इसी बीच घर के चुल्हे में छिपे जहरीले सांप ने महिला को काट लिया जिससे महिला तुरंत अचेत हो गई। अचेतावस्था में ही परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए रोहतास जिला ले गए लेकिन महिला को नहीं बचाया जा सका।

महिला का शव गांव आने पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और परिजनों के लिए मुआवजा की मांग को लेकर शव को सड़क पर रोका। मृतका के पुत्र योगेंद्र कुमार, पुत्रियों 16 वर्षीय सविता कुमारी और 13 वर्षीय रविता कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल था। जानकारी मिलने पर पहुंची स्थानीय जिला पार्षद मीना कुमारी ने परिजनों को ढाढस बंधाया। जानकारी मिलने पर एएसआई संजय सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया है।