अलीपुरद्वार में एक चाय बागान में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

121

अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी ब्लॉक के अतियाबाड़ी चाय बागान के 14 नंबर सेक्शन में वन विभाग के विछाये पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ। मंगलवार की सुबह क्षेत्र के निवासियों ने वन विभाग के पिंजरे में तेंदुए को कैद देखकर वन विभाग को सूचित किया। बक्सा बाघ परियोजना के निमती रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और पिंजरे में बंद तेंदुए को बचाया। इस संबंध में बता दें कि अटियाबाड़ी चाय बागान में काफी समय से तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुए के हमले में अब तक कई मजदूर घायल हो चुके हैं। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने पर चाय बागान कर्मियों से लेकर ग्रामीणों तक ने राहत की सांस ली। बक्सा टाइगर प्रोजेक्ट के वनकर्मियों ने तेंदुए को राजाभातखावा ले गए। बक्सा बाघ परियोजना के अधिकारियों ने बताया कि वहां प्रारंभिक परीक्षण के बाद तेंदुए को बक्सा बाघ परियोजना के जंगल में छोड़ दिया गया।