दिन के उजाले में गांव में घूमता नजर आया जंगली हाथियों का झुंड

99

फिर एक बार दिन के उजाले में जंगली हाथियों का झुंड गांव में घूमता नजर आया। घटना शुक्रवार सुबह मदारीहाट के मेघनाथ साहा नगर और प्रधान नगर इलाके में घटी। शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों व विभिन्न गतिविधियों के लिए निकले लोगों का सामना जंगली हाथियों से हो गया। आज सुबह जलदापाड़ा नेशनल पार्क के जंगल से 5 जंगली हाथी इलाके में घुस आये और बेतहाशा घूमने लगे। कई सड़कों पर हाथियों के झुंड से लोगों का सामना होने पर वह अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आये। हालांकि किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। बाद में जंगली हाथियों का झुंड खुद ही जंगल में प्रवेश कर जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इतने दिनों तक रात में जंगली हाथियों का समूह इलाके में घुस जाता था। लेकिन अब तो जंगली हाथियों का झुंड दिन के उजाले में इलाके में विचरण करता है।