प्रजापिता ब्रह्माकुमारी थियोलॉजिकल यूनिवर्सिटी जलपाईगुड़ी शाखा की ओर से 88वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती और शिवरात्रि के अवसर पर आज शुक्रवार की सुबह जलपाईगुड़ी शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकली गई।आज शिव जयंती और शिवरात्रि के अवसर पर ब्रह्माकुमारी ध्यान केंद्र में केक काटने का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विश्व शांति के उद्देश्य के साथ ब्रह्माकुमारी केंद्र की ओर से जलपाईगुड़ी में यह शोभायात्रा निकली गई। शहर के शिल्पा समिति पारा राजयोग ध्यान केंद्र में ध्वजारोहण के साथ जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस शोभायात्रा में जलपाईगुड़ी शिल्पसमितपारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सैकड़ों भाई-बहनों ने भाग लिया।
उन्होंने ने बताया शिवरात्रि का पर्व अपने अंदर की बुराई को त्यागने का पर्व है। भगवान शिव ने सृष्टि की रक्षा के लिए विषपान किया था। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का मन जब परमात्मा शक्ति से जुड़ता है तो मार्ग में कितनी भी परिस्थितियों आये, तो भी व्यक्ति बिना हलचल में आये उनको पार कर सकता है।