जलपाईगुड़ी को लुभा रहे हैं रंग बिरंगे फूल, मिलन संघ चल रहा है पुष्प प्रदर्शनी

67

जलपाईगुड़ी में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जो लोगों को लुभा रहा है। उस फूल प्रदर्शनी में देश-विदेश के अनेक प्रकार के फूल मौजूद हैं। पुष्प प्रदर्शनी कल समाप्त होगी। यह पुष्प प्रदर्शनी जलपाईगुड़ी शहर के मिलन संघ मैदान में आयोजित की गई है।

जलपाईगुड़ी के अलावा विभिन्न स्थानों के फूल यहां प्रदर्शित किये गये हैं। गुलदाउदी से लेकर डहेलिया तक, सभी प्रकार के फूलों को यहाँ देखा जा सकता  है। पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन जलपाईगुड़ी हॉर्टिकल्चर एसोसिएशन है। इस संबंध में एसोसिएशन की ओर से अमित साहा ने कहा कि यह उनके पुष्प प्रदर्शनी का दूसरा वर्ष है।

जिले के बाहर से भी विभिन्न पुष्प प्रेमी अपने फूल लेकर यहां आते हैं। लोग यहां फूल देखने आते हैं। पुष्प प्रदर्शनी में फूलों के साथ भाग लेने वालों को सर्वश्रेष्ठ पुष्प विक्रेता का पुरस्कार भी दिया जाएगा ।