93 एंड्रॉइड मोबाइल के साथ उत्तर प्रदेश के तीन तस्कर गिरफ्तार

93

मालदा जिले की वैष्णवनगर पुलिस ने  गुप्त जानकारी से आधार कर अभियान चलाकर काफी संख्या में एंड्रॉइड मोबाइल के साथ उत्तर प्रदेश के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया शुक्रवार रात एनटीपीसी मोड़  इलाके में  छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।  आरोपियों के पास से नामी कंपनी के 93 एंड्रॉइड  मोबाइल  बरामद किए गए। आरोपियों को शनिवार को मालदा अदालत में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों के  अनुसार पकड़े गए तस्करों की पहचान मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद अनीस और राशिद अली के रूप में हुई है। उनका घर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद इलाके में है। शुक्रवार की देर रात एक सूचना पर वैष्णवनगर पुलिस ने एनटीपीसी मोड़ क्षेत्र में जीरो पॉइंट इलाके में 34 नंबर  राष्ट्रीय राजमार्ग  में अभियान चलाकर  तीन तस्करों को पकड़ा। ये लोग संदिग्ध अवस्था में इलाके में घूम रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें  धर दबोचा। उनके पास से  93  एंड्रायड मोबाइल सेट बरामद किए गए।  पुलिस घटना की जाँच कर रही है।