बंगाल में एक दिन में 914 लोग पॉजिटिव

125

 पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के बाद कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी लगातार हो रही है। 24 घंटे के दौरान पॉजिटिव लोगों की संख्या में 914 की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे के दौरान 47 हजार 417 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं।
  इसके अलावा 24 घंटे के दौरान 913 लोग स्वस्थ हुए हैं। राज्य भर में अब तक इस महामारी की चपेट में आने वाले कुल 15 लाख 92 हजार 908 में से 15 लाख 65 हजार 471 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसके अलावा 24 घंटे के दौरान 15 लोगों  की मौत हुई है जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 19 हजार 141 पर जा पहुंची है। एक्टिव मरीजों की संख्या में 14 की कमी हुई है और  आठ हजार 296 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। यहां स्वस्थता दर गिरकर 98.28 फीसदी पर पहुंची है। कुल एक करोड़ 92 लाख 28 हजार 303 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं।