64 प्रहर व्यापी महानाम संकीर्तन उत्सव 26 फ़रवरी से

95

उत्तर बंगाल के ऐतिहासिक उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज शहर के महेंद्रगंज नाट मंदिर में 26 फ़रवरी से 64 प्रहर व्यापी महानाम  संकीर्तन उत्सव शुरू होगा।माघी पूर्णिमा के पूर्ण लग्न पर हर वर्ष  इस उतसव का आयोजन किया जाता है।    64 प्रहर व्यापी महानाम  संकीर्तन उत्सव की तैयारी जोरों पर हैं। इस विशेष अवसर पर नाट मंदिर को विशेष रूप से सजाया संवारा जा रहा है। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस उत्सव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जाता है।   64 प्रहर व्यापी महानाम  संकीर्तन उत्सव के अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशाल मेले का आयोजन किया जाता है।  हालाँकि  इस वर्ष  कोरोना के कारण सरकारी नियमों का पालन करते हुए संकीर्तन उत्सव का आयोजन होगा लेकिन  मेले के आयोजन पर रोक लगा दी गई है। 8 दिन व्यापी 64 प्रहार संकीर्तन  उतसव में पुरे बंगाल के लोग शामिल होते हैं। उत्सव में लाखों भक्तों का समागम होगा है।