न्याय की मांग में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 6 विधायकों का धरना

85

भाजपा उम्मीदवारों और भाजपा नेताओं की चुन-चुन कर गिरफ्तारी के विरोध में कूचबिहार के 6 विधायक आज कूचबिहार में पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गये। आरोप है कि पुलिस निष्पक्षता से कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस तृणमूल के आदेश पर भाजपा उम्मीदवारों को चुन-चुन कर गिरफ्तार कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुकुमार राय ने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा प्रत्याशियों को नामांकन पत्र जमा करने से रोका गया। भाजपा प्रत्याशियों के घरों पर हमले हो रहे हैं। भाजपा जिला परिषद प्रत्याशी तरणीकांत बर्मन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसी मामले में तृणमूल क्षेत्रीय अध्यक्ष का नाम है, पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। सिताई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के ग्राम पंचायत उम्मीदवार टुलटुल बर्मन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ कोई मामला नहीं है। चुनाव प्रचार के लिए कूचबिहार आईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस अधीक्षक से ऐसा क्या ​​कह गई कि पुलिस अधीक्षक चुन-चुनकर भाजपा उम्मीदवारों को गिरफ्तार कर रहे हैं। जब तक पुलिस अधीक्षक आकर बात नहीं करते धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।