25 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

95

फांसीदेवा थाने की पुलिस ने  ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर एक मोटरसाइकिल से 25 किलो गांजा जप्त किया।  पुलिस ने  मोटरसाइकिल पर सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस सूत्रों के अनुसार खुफिया जानकारी के आधार पर आज फांसीदेवा  ब्लॉक के चटहाट हापतियागच्छ ब्रिज के नकट अभियान चलाकर आरोपियों को  गिरफ्तार किया गया।  आरोपी गांजा की तस्करी के लिए चोपड़ा से सिलीगुड़ी की ओर जा रहे थे। उनके नाम रफीक आलम (21 ), मो जमशेद (26 ) एवं मो जलाल (35 ) है। इनमें  रफीक आलम  एवं मो जमशेद चोपड़ा के रहनेवाले हैं जबफकी मो जलाल बरघरिया निवासी बताया जा रहा है। पूछताछ में इन लोगों ने पुलिस को बताया कि वे लोग एक महिला से एक लाख  30 हजार रूपये की छिनताई की  है। तीनों को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।