20 लाख रूपये के स्प्रिट के साथ असम निवासी दो तस्कर गिरफ्तार , असम से बिहार की जा आ रही थी तस्करी

107

एनजेपी थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध स्प्रिट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। एनजेपी पुलिस के सूत्रों के अनुसार आरोपियों के नाम  अनवर हुसैन (48) और फुलचादा अली (20) हैं। दोनों को एनजेपी थाने के फूलबाड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया।  उनके पास से साथ हजार लीटर स्प्रिट बरामद किया गया। दोनों  असम के रहने वाले हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों  की तलाश कर रही है।   पुलिस ने बताया जप्त  स्प्रिट का बाजार मूल्य  लगभग 20  लाख रुपये है. प्रारंभिक जाँच के बाद पुलिस को पता चला  है कि  जप्त स्प्रिट  असम से बिहार  तस्करी की जा रही थी. इस बीच  पुलिस ने अभियान चलाकर  दोनों को धर  दबोचा।