14वीं अक्षय कुमार अंतर्राष्ट्रीय कुडो  प्रतियोगिता में दार्जिलिंग के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा , गुजरात में होगा प्रतियोगिता का आयोजन

14वीं अक्षय कुमार अंतर्राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता में दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी के 11 खिलाड़ी भाग लेंगे ।गुजरात में 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 14वीं अंतर्राष्ट्रीय  कुडो   प्रतियोगिता में दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिले के कुल 11 खिलाड़ी भाग लेंगे। पश्चिम बंगाल से कुल 40  खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इनमें दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी के 11 खिलाडी शामिल  हैं।

 बंगाल टीम के कोच सहदेव बर्मन ने  बताया  ये सभी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने  शनिवार  को गुजरात के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा मिश्रित मार्शल आर्ट में से एक  कुडो    है.  उनके सभी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस खेल  से भाग लेने वालों में देवांगना भौमिक, अहेजिता दत्ता, तब्समी दत्ता, राजदीप घोष, उज्जवल नाथ, सुरजीत सरकार, युस वैश्य, गायती दास, नमिता बर्मन रूपंत बर्मन, कौशिक गरई शामिल हैं। 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *