महान क्रांतिकारी मास्टरदा सूर्य सेन की मनाई गयी 128वीं जयंती

131

सिलीगुड़ी मास्टरदा स्मृति संघ द्वारा महान क्रांतिकारी मास्टरदा सूर्य सेन की 128वीं जयंती मनाई। मंगलवार को महानंदा पुल पर मास्टरदार की पूर्ण लंबाई वाली प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

तत्पश्चात संघ द्वारा सूर्यसेन पार्क स्थित मास्टरदार की संगमरमर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सिलीगुड़ी नगर निगम के उप महापौर श्री रंजन सरकार, अध्यक्ष प्रोतुल चक्रवर्ती और सिलीगुड़ी मास्टरदा स्मृति संघ के सभी सदस्य उपस्थित हुए।