11 जुआरी गिरफ्तार,10 हजार की बोर्ड मनी जब्त

97

दीपावली से पहले इस्लामपुर थाने की पुलिस ने जुए के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इस बीच उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के स्टेट फॉर्म कॉलोनी इलाके में पुलिस ने गुरुवार रात विशेष अभियान चलाकर 10 हजार रुपये के बोर्ड मनी के साथ 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया।  पुलिस सूत्रों के अनुसार स्टेट फ्रॉम कॉलोनी इलाके के  एक घर में कुछ लोग   जुआ खेल रहे थे।

यह  गुप्त सूचना मिलने  के बाद पुलिस ने  घर में छापेमारी कर 10 हजार रुपये  बोर्ड मनी के साथ 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया . पुलिस ने इन सभी  गिरफ्तार कर को आज इस्लामपुर अदालत में पेश किया।