11 साल की गर्लफ्रेंड, 14 साल का लड़का, घर से भागने के लिए चलाई 1900 km गाडी

आपने ये कहावतें तो सुनी ही होंगी कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती, प्यार और जंग में सब जायज है.. जैसी तमाम कहावतें कहते भी होंगे और सुनते भी होंगे. इसी सिलसिले में आज हम आपको एक ऐसे कपल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानने के बाद आपका मुंह खुला रह जाएगा. जी हां, 14 साल का एक लड़का अपनी 11 साल की गर्लफ्रेंड को लेकर भाग निकला.

बता दें, पूरा मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क का है जहां पर 14 साल का लड़का अपनी 11 साल की गर्लफ्रेंड को कार में लेकर घर से भाग निकला। घर से भागने के दौरान लड़के ने चुपके से अपने पिता की कार निकाली और फिर खुद ही ड्राइव करते हुए वहां से भाग निकला। भागने के दौरान वो हाईवे पर काफी तेजी से कार चलाता हुआ देखा गया। फिलहाल पुलिस ने लड़के को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली है लेकिन पुलिस ने जब युवक को पकड़ा तब तक वह घर से 1900 किमी दूर पहुंच चुका था।

गौरतलब है कि इस 14 साल के लड़के का नाम केविन फीगुरोस बताया जा रहा है। जो घर से भागकर न्यूयॉर्क से आयोवा राज्य में जा पहुंचा था। वहीं पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को उसे आयोवा में पकड़ा गया। अब उसे न्यूयॉर्क लाने की तैयारी की जा रही है।

गुरुवार को परिजनों ने लड़के के गुम होने की सूचना पुलिस को दी थी। लड़का अपने पिता की टोयोटा कंपनी की मिनीवैन लेकर घर से भागा था। पुलिस ने बताया कि लड़का 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलाता हुए पाया गया, जबकि उस सड़क पर स्पीड लिमिट 104 किमी प्रति घंटे थी। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि लड़का घर से किस वजह से भाग निकला था।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *