हर मिनट 1,042 चॉकलेट और ₹25,000 का चॉकलेट ऑर्डर: इंस्टामार्ट पर वैलेंटाइन डे का ट्रेंड

वैलेंटाइन डे के मौके पर इंस्टामार्ट ने बताया कि इस साल प्यार के इस खास दिन से पहले ही खरीदारी में जबरदस्त उछाल देखा गया। 14 फरवरी से पहले वाले सप्ताह में वैलेंटाइन से जुड़ी सर्च और प्रीमियम गिफ्टिंग में 10 गुना तक बढ़ोतरी हुई। लोगों ने पहले से ही गुलाब, दिल के आकार वाली चॉकलेट और खास गिफ्ट हैम्पर ऑर्डर करने शुरू कर दिए थे। ज्वेलरी, ग्रीटिंग कार्ड और प्लश टॉय की बिक्री में साल-दर-साल 10 गुना तक बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे साफ है कि लोग अब क्यूरेटेड हैम्पर और प्रीमियम तरीके से प्यार जताने को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इंस्टामार्ट के 14 फरवरी को किए गए ऑर्डर के विश्लेषण के अनुसार, वेलेंटाइन डे के लगभग आधे ऑर्डर ‘ऑर्डर फॉर अदर्स’ (ओएफओ) के रूप में किए गए, यानी हर दूसरा ऑर्डर सीधे किसी खास व्यक्ति को भेजा गया। इससे यह दिन प्लेटफॉर्म पर साल के सबसे बड़े गिफ्टिंग मौकों में से एक बन गया।

14 फरवरी को ठीक सुबह 11:59 बजे चॉकलेट ऑर्डर अपने चरम पर पहुंच गए। उस समय एक मिनट में 1,042 चॉकलेट ऑर्डर किए गए, जो वैलेंटाइन डे पर अब तक का सबसे बड़ा प्रति-मिनट रिकॉर्ड रहा। दिल के आकार वाली चॉकलेट की सर्च एक हफ्ते में 500% बढ़ गई, जिससे साफ है कि अब थीम आधारित गिफ्टिंग लोगों के लिए सिर्फ पसंद नहीं, बल्कि जरूरी बन गई है। सिल्क, डार्क, नटी और फ्रूटी — हर तरह की चॉकलेट लोगों ने एक साथ, अक्सर एक से ज्यादा मात्रा में कार्ट में जोड़ी।

वैलेंटाइन गिफ्टिंग सिर्फ एक चॉकलेट या गुलदस्ते तक सीमित नहीं रही। चॉकलेट डे (9 फरवरी) और वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) पर महंगे और बड़े ऑर्डर अपनी प्यार की कहानियां बयां करते नजर आए। कोलकाता में सबसे महंगा सिंगल ऑर्डर ₹25,000 से अधिक का दर्ज किया गया, जिसमें प्रीमियम डार्क चॉकलेट, मिल्क वैरिएंट, क्यूरेटेड गिफ्ट पैक और कई अन्य गिफ्ट शामिल थे। हैदराबाद और दिल्ली में भी ऊंची कीमत वाले ऑर्डर देखने को मिले, जो इस बात का संकेत हैं कि इस वैलेंटाइन डे पर क्विक कॉमर्स में बड़े और प्रीमियम गिफ्ट देने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है।

By Business Bureau