स्वयंसेवी संस्था ने की बीमार बच्चे की मदद, दवा के लिए दिए पैसे

128

 जलपाईगुड़ी के ‘आशार  आलो ‘ नामक स्वयंसेवी संस्था  की ओर से बीमार बच्चे की मदद की गयी। बताया जाता है बच्चे का पेट उल्टा हो गया है, वह जन्म से ही इस शारीरिक समस्या से पीड़ित है. उसके पेट में  लगातार दर्द हो रहा है। बच्चे की बिमारी की खबर मिलते ही  संगठन के सदस्य उनके घर गए और बच्चे के परिवारवालों को खुश खाद्य सामग्री के साथ साथ बच्चे की दवाई के लिए 2,200 रुपये नकद प्रदान किये। संस्था के सदस्य बिराज दास, प्रियंका सरकार अरुंधति सरकार, शुभंकर दे  समेत अन्य सदस्य इस मौके पर मौजूद थे।