सिलीगुड़ी : संयुक्त मोर्चा उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य के समर्थन में महारैली

73

सिलीगुड़ी विधानसभा सीट के वाममोर्चा – कांग्रेस गठबंधन के सीपीएम उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य के समर्थन में सोमवार को सिलीगुड़ी में एक महारैली निकाली गई।  रैली आज दोपहर जलपाईमोड़ से शुरू होकर सिलीगुड़ी नगर निगम के पांच व नौ नंबर वार्ड के विभिन्न इलाके की परिक्रमा की।  रैली में सिलीगुड़ी विधानसभा के संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य, सीपीएम नेता  से  जीवेश सरकार समेत  संयुक्त  मोर्चा के के विभिन्न घटक दलों के समर्थकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर अशोक भटाचार्य ने कहा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने लोगों से सकारात्मक  प्रतिक्रिया  मिल रही है।  उन्होंने कहा वे पिछले एक महीने से चुनाव प्रचार का रहे हैं।  लोगों में संयुक्त मोर्चा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा सिलीगुड़ी विधान सभा क्षेत्र के लगभग सभी बूथों तक वे लोगों से मिल चुके हैं। इसके साथ ही सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से तृणमूल द्वारा ओम प्रकाश मिश्रा  जैसे बाहरी उम्मीदवार दिए जाने एंव हालही में शंकर घोष के  पार्टी से चले जाने का  चुनाव पर क्या असर होने से संबंधित एक सवाल के जवाब में श्री भट्टाचार्य ने कहा ये सब उनके लिए कोई मायने नहीं रखता।  वे चुनाव को एक राजनीतिक लड़ाई है , नीति की लड़ाई मानते हैं। वे पिछले प्रदर्शन व नीति के बल पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा वे लड़कर चुनाव जीतना चाहते हैं।