सिलीगुड़ी नगर निगम ने पेश किया घाटे का बजट

113

 विधानसभा चुनाव से पूर्व सिलीगुड़ी नगर निगम ने गुरुवार को वोटस  ऑफ़ अकाउंट के तहत घाटे का बजट पेश किया। नियमानुसार चुनाव से पहले वॉट्स ऑफ़ अकाउंट के तहत राज्य के सभी नगर निगम व नगर पालिकाओं को बजट पेश करना होता है, पर सिलीगुड़ी नगर निगम का चुनाव टाल दिए जाने की वजह से  प्रशासक की नियुक्ति के बाद आज निगम का बजट पेश किया गया। गुरुवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक अशोक भट्टाचार्य ने चालु वर्ष के एक अप्रैल से 30 सितम्बर तक छह महीने के घाटे का बजट राज्य सरकार के समक्ष पेश किया। दूसरी ओर इस बजट के बारे में बोलते हुए अशोक भट्टाचार्य ने राज्य सरकार के आर्थिक भेदभाव व पक्षपात पूर्ण तरीके को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा छह महीने के इस वॉट्स ऑफ़ अकाउंट के इस बजट में उन्होंने 142 करोड़ रूपये की आय व 141. 70  करोड़ रूपये खर्च दिखाया है। यह केवल अप्रेल महीने तक का बजट है।  इसके साथ ही उन्होंने कहा अगले छह महीने में निगम का घटा बढ़कर 70 लाख रूपये हो जायेगा।