सिलीगुड़ी : आग लगने से चार दुकानें जलकर ख़ाक , लाखों का नुकसान

91

 सिलीगुड़ी में शुक्रवार तड़के सुबह आग लगने से चार दुकानें जल कर राख हो गयी। जानकारी के अनुसार आज सुबह सिलीगुड़ी के हैदरपाड़ा इलाके में आग लग गयी।  आगलगी में  चार दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गयी।  स्थानीय लोगों के अनुसार आज सुबह करीब 3 बजे लोगों ने इन  दुकानों में  आग लगते देखा। तत्काल इसकी सूचना  फायर ब्रिगेड को दी गयी।  आगलगी की खबर मिलते ही दमकल की गाडी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गयी।  इधर आगलगी की खबर मिलते ही  भक्तिनगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।  भारी  मशक्कत के बाद  आग पर काबू पाया गया। आगलगी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।  दुकान के मालिकों ने लाखों रूपये के नुकसान की बात कही है। आगलगी में  फूल व खाने पीने के  सामानों की चार  दुकानें जल  कर  राख हो गयी।  आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस एंव दमकल कर्मी  जाँच शुरू कर दी है।