सिलीगुड़ी : आग लगने से आठ दुकानें जलकर राख

97

सिलीगुड़ी नगर निगम के 47 नंबर वार्ड के  गेट बाजार इलाके में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से आठ दुकानें जलकर राख हो गई। बताया जाता है आज सुबह इलाके के एक व्यवसायी ने  अचानक एक  दुकान में आग लगते देखा।   कुछ ही क्षणों में  आग आसपास की  कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इधर आगलगी की खबर मिलते ही दमकल की दो इंजिन  मौके पर पहुंचकर  आग बुझाने में जुट गयी। काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल कर्मी  आग लगने के कारणों  की जांच कर रहे हैं। आगलगी में लाखों रूपये के नुक्सान की बात कही जा रही है हालाँकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।