सिलीगुड़ी : अशोक भट्टाचार्य ने किया चुनाव प्रचार , कहा लोगों से मिल रहा अच्छा समर्थन

94

सिलीगुड़ी विधानसभा सीट के वाममोर्चा – कांग्रेस गठबंधन के सीपीएम उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य जोर शोर से चुनाव  प्रचार कर रहे हैं।  मंगलवार भी सुबह से वे अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में जुट गए।  उन्होंने आज सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाके  में चुनाव प्रचार किया।  इस अवसर  उन्होंने कहा चुनाव को राजनीतिक व नीति की लड़ाई करार देते हुए कहा वे पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरे हैं।  उन्होंने कहा किस पार्टी ने किसे उम्मीदवार बनाया है इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। वे सभी विपक्षी उम्मीदवारों का सम्मान करते हुए अपनी लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा वे लोगों से उनके पिछले प्रदर्शन का मूल्याङ्कन करने के बाद उन्हें वोट  देने की अपील कर रहे हैं। अशोक भट्टाचार्य ने कहा वे हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहे हैं।  सिलीगुड़ी की समस्याओं को वे लगातार विधानसभा में उठाते आये हैं।  साथ ही उन्होंने कहा वे हमेशा लोगों की समस्यांएं सुनी और उनके समाधान का प्रयास किया।  सीपीएम नेता अशोक भट्टाचार्य ने कहा चुनाव प्रचार के  दौरान उन्हें लोगों से अच्छा समर्थन मिल रहा है।