सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में 44 से अधिक उम्र के लोगों को दी जा रही वैक्सीन भारी भीड़ से अफरा तफरी का माहौल

89

सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में सोमवार को कोरोना वैक्सीन लेने के लिए लोगों की काफी भीड़ देखी गयी। इधर कोरोना वैक्सीन लेने आये लोगों ने जिला अस्पताल में काफी पदेशानियों का सामना करने का आरोप लगाया है. गौरतलब है सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में 44  साल से अधिक उम्र के आम लोगों के लिए कोरोना वैक्सिनाशन शुरू कर दी गयी है। सोमवार को सुबह से ही यहाँ वैक्सीन लेने आए लोगों की भीड़ देखी गयी गयी। दूसरी ओर वैक्सीन के लिए कतार में खड़े लोगों  ने आरोप लगाया कि सुबह से शांतिपूर्वक वैक्सीन देने का काम चल रहा था।  दिन बढ़ने के साथ ही अधिक संख्या में लोग यहाँ जुटने लगे जिससे अफरा तफरी का  माहौल उत्पन्न हो गया।