सफाई कर्मियों ने निकाली रैली, निगम के प्रशासक को सौंपा गयपन

90

सिलीगुड़ी नगर निगम के सफाई कर्मियों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को शांतिपूर्वक रैली निकाली। आज  सफाई कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर  महर्षि वाल्मीकि सेवा संघ व अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की ओर से शहर में एक रैली निकाली गई।  रैली में काफी संख्या में सफाई कर्मियों ने हिस्सा लिया।  रैली विभिन्न मार्गों की परिक्रमा करते हुए सिलीगुड़ी नगर निगम पहुंची जहां निगम के मुख्य प्रशासक अशोक भट्टाचार्य को इन लोगों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।  संसथान के पदाधिाकारियों ने कहा कि वे लोग अपनी मांगों को लेकर आज नगर निगम के प्रशासक को गयपन सौंपा है।   इसके साथ ही उन्होंने सरकार से जल्द इन पर गंभीरता से विचार का समाधान निकालने की आशा व्यक्त की। गौरतलब है कि स्थायीकरण ,वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर इससे पहले  सफाई कर्मी उत्तर बंग सफाई कर्मी यूनियन के बैनर टेल बेमियादी हड़ताल पर थे। राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव के हस्तक्षेप के बाद इन लोगों ने हड़ताल समाप्त कर ली  लेकिन अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।