संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन

90

संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने  कल रात   जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने को घेर कर विरोध प्रदर्शन किया।  प्रदर्शन कर रहे संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि निर्धारित समय समाप्त  होने  के बाद भी तृणमूल कांग्रेस इलाके में चुनाव प्रचार करती रही।   इसके खिलाफ वे लोग थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. संयुक्त  मोर्चा नेताओं ने आरोप लगाया कि वे लोग सोमवार रात 8.30 बजे से जलपाईगुड़ी के कदमतला संलग्न उनके उम्मीदवार डॉ सुखबिलास वर्मा के समर्थन में प्रचार करने वाले थे। लेकिन  उसी समय तृणमूल कांग्रेस यहाँ  चुनाव प्रचार कर रही थी। इतना  ही नहीं इन लोगों ने बताया इस बारे में  जब वे लोग  वहां मौजूद पुलिस को बताया  तो पुलिसवाले चुपचाप खड़े रहे ।