शराब बेचने का विरोध करने पर भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली, मौत

85

उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा में शुक्रवार सुबह एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। भाजपा कार्यकर्ता की मौत की सूचना फैलते ही भाटपाड़ा के कालाबागान इलाके में तनाव फैल गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अनूप चौधरी के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह कल्याणी के जेएनएम अस्पताल में उनका निधन हो गया। भाजपा के बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह ने हत्या के लिए तृणमूल को दोषी करार दिया है।

मृतक के परिवार ने दावा किया कि आरोपी साहिल और रवि इलाके में शराब और भांग का कारोबार करते हैं। अनूप ने विरोध किया। इसे लेकर दोनों के बीच एक से अधिक बार झगड़ा हो चुका था। पिछले कुछ दिनों से अनूप श्यामनगर में अपनी बहन के घर पर रहा करता था, लेकिन पिता की बीमारी की खबर पाकर वह गुरुवार को घर लौटा था।

 अनूप घर लौटा और इसकी सूचना  साहिल के पास पहुंची। कथित तौर पर, साहिल रात में अनूप को बुलाने आया था। वह बात करने के लिए उसे बाहर ले गया। परिवार ने दावा किया कि उन्होंने कालाबागान जेजे जूट मिल क्षेत्र में दो राउंड गोलियों की आवाज सुनी।

गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर गए। तब तक साहिल भाग गया था। अनूप रक्तरंजित अवस्था में जमीन पर गिर गया था। उसके पेट में गोली लगी थी। स्थानीय लोगों ने अनूप को भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल ले गए। वहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे कल्याणी जेएनएम अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। शुक्रवार सुबह वहां उसकी मौत हो गई।

इस संबंध में बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा, “अनूप हमारी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पुलिस की मदद से इलाके में शराब और भांग का कारोबार चल रहा है। अनूप ने विरोध किया था और इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई। अगर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो हम एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। 

ReplyForward