वेतन वृद्धि की मांग में अस्पताल के अस्थायी कर्मियों ने किया प्रदर्शन

116

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मंगलवार को चांचल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के करीब डेढ़ सौ अस्थाई कर्मचारी काम रोककर अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया।  आज  दोपहर को अस्पताल के  अस्थाई कर्मचारी अपनी विभिन्न भागों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।  प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वे लोग वर्षों से यहाँ काम कर रहे हैं पर अब तक उनका वेतन नहीं बढ़ाया गया।  अस्पताल प्रबंधन के साथ साथ जिस संस्था के जरिए वे लोग यहां नियुक्त हुए हैं वह भी उनकी मांगें पूरी करने में रूचि नहीं दिखा रहा है। मजबूरन उन्हें अस्पताल में काम रोककर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।  प्रदर्शन कर रहे  इन कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले 4 वर्षों से वे अस्पताल के विभिन्न कामों में जुड़े हुए हैं। इनमें से कुछ लोगों को 6000 रूपये तो  कुछ को मासिक 1000 रूपये पारिश्रमिक मिलता है। अस्पताल प्रबंधन उनकी  वेतन वृद्धि को लेकर किसी तरह गंभीर नहीं दिख रहा है। जिस संस्था से वे लोग यहाँ काम पर नियुक्त हुए वे भी इस बारे में उदासीन है।  आज उस संस्था के साथ इनकी बैठक होनी थी पर बैठक नहीं हो सकी. दूसरी ओर चांचल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल सूत्रों के अनुसार पुरुष व महिला मिलाकर यहाँ कुल  150 अस्थाई कर्मचारी काम करते हैं।  जिन्हें एक  संस्था के माध्यम से समझौते के आधार पर यह काम पर रखा गया है।  चांचल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सुपर वसीम राणा ने बताया कि जिस संस्था के माध्यम से इन कर्मचारियों को यहाँ  काम पर रखा गया वही इस बारे में कुछ कर सकेंगे।  अस्पताल प्रबंधन इस बारे में कुछ करने की स्थिति में नहीं है.