विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा होने के बाद से पूरे राज्य में राजनीतिक हिंसा जारी है।

106

कथित तौर पर अब तक राजनीतिक हिंसा में 17 लोगों की जाने जा चुकी है।  इसके साथ ही तोड़फोड़ और आगजनी का सिलसिला जारी है।  पिछले कुछ दिनों में राज्य में विभिन्न हिस्से में लगभग 10 भाजपा कार्यकर्ता मारे गए हैं। इसके साथ ही की लोग घायल अवस्था में अस्पतालों में चिकित्साधीन हैं।  राज्य में जारी राजनीतिक हिंसा के खिलाफ बुधवार को भाजपा की ओर से सिलीगुड़ी  थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया।  भाजपा नेत्री सबिता देवी अग्रवाल और नांटू पाल , कंचन देबनाथ सहित कई महिला कार्यकर्ता  विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई। विरोध प्रदर्शन में शामिल सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला भाजपा के सचिव राजू साहा ने कहा सिलीगुड़ी व उसके आस पास भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं. उनके घरों व गाड़ियों में तोड़फोड़ की जा रही है। पुलिस को इस बारे में सूचित किये जाने के बावजूद पुलिस कुछ नहीं कर रही है।  इसके खिलाफ आज वे लोग थाने के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।