वाम-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार रतन रॉय ने चाय बागान में किया चुनाव प्रचार , खुद भी है चाय बागान श्रमिक

107

वे  खुद चाय बागान के एक कर्मचारी हैं। यही कारण है  उनका चाय श्रमिकों के साथ घनिष्ठ संबंध है।हम बात कर रहे हैं जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज के वाम-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार रतन रॉय की।   रतन राय अपने चुनाव प्रचार में चाय बागानों को अधिक महत्व दे रहे हैं। राजगंज विधानसभा क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक इलाके में है। रतन राय शुक्रवार सुबह  जलपाईगुड़ी शहर से सटे पहाड़पुर ग्राम पंचायत के डेंगूाझार  क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। उनके साथ भारी संख्या में   वाम-कांग्रेस गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।  इस अवसर पर रतन रॉय ने कहा कि न्यूनतम वेतन सहित चाय बागान श्रमिकों की कई मांगें हैं। अब तक इन  मांगों को विधानसभा में ठीक से नहीं उठाया गया। चुनाव जीतने के बाद वे इन  मांगों को विधान सभा में जोरदार तरीके से उठाएंगे।  चाय बागानों के अलावा उन्होंने आज जलपाईगुड़ी के डेन्गुझार बाजार क्षेत्र में भी प्रचार किया।