वर्षों से बंद पड़ा पुस्तकालय खोलने की मांग

121

अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा ब्लॉक के क्षीरकोट इलाके में लंबे समय से बंद पड़े पुस्तकालय को खोलने की मांग की जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा अनुमोदित विवेकानंद पाठागार नामक इस  पुस्तकालय स्थापना की 1979 में की गई थी। उन्होंने बताया कि स्थापना के बाद वर्षों तक यह पुस्तकालय खुला रहा।  यहां उपन्यास , हास्य , सिनेमा ,शिक्षा समेत विभिन्न प्रकार के पुस्तक पढ़ने का लोग  लुफ्त उठाया करते थे पर, पिछले  तीन वर्षों से यह पुस्तकालय बंद पड़ा है।   पुस्तकालय बंद रहने से आसपास के लोगों को काफी असुविधाएं हो रही है। पुस्तकालय बंद होने से लोग हताश है।  इन लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पुस्तकालय बंद होने से इलाके के विद्यार्थी व बुद्धिजीवी समाज को पुस्तक पढ़ने से महरूम होना पड़ रहा है।  इसके साथ ही पुस्तकालय बंद होने से यहाँ  असामाजिक क्रियाकलाप भी बढ़ रहे हैं। गों ने स्थानीय प्रशासन व सरकार से अभिलंब पुस्तकालय खोलने की मांग की.