लाखों रूपये मूल्य की लकड़ी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

109

अलीपुरदुआर , 03 जनवरी।  वन विभाग की बक्सा बाघ परियोजना के वन कर्मियों ने रविवार को ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों में अभियान चलाकर लाखों रुपए मूल्य के  सागवान की लकड़ी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वन विभाग के अनुसार आज सुबह खुफिया जानकारी के आधार पर बक्सा बाघ परियोजना के पाना मोबाइल रेंज के वन कर्मियों ने चुयापाड़ा चाय बागान में अभियान चलाया।इस  दौरान वन अधिकारियों ने 25 सीएफटी लकड़ी  के साथ  एक तस्कर को धर दबोचा।  दूसरी ओर गागुटिया इलाके से वन कर्मियों ने 25 सीएफटी लकड़ी  जपत  की। वन विभाग के अधिकारी तस्कर से पूछताछ कर इस बारे में अधिक जानकारी जुटा रहे हैं। वन अधिकारियों ने बताया लकड़ी तस्करी के खिलाफ  लगातार अभियान चलाया जायेगा।