रेड लाइट एरिया से हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार

89

 दिनहाटा थाने की पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर दिनहाटा के एक रेड लाइट एरिया से  हथियारों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार देर देर रात शहर के 9 नंबर वार्ड  में एक महिला के घर अभियान चलाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।  उनके नाम अ आशराफुल हक ,संजय सेन व फिपन हुसैन है। इनमें आशराफुल हक गीतालदह के भोराम  इलाके का रहने वाला है जबकि संजय सेन दिनहाटा दो नंबर ब्लॉक के कुरशाहाट एवं रिपन हुसैन धराईखाना गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। इनके पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल 7.65 एमएम गोली एवं 120 याबा  टेबलेट बरामद किये गए।   विधानसभा चुनाव से पहले  दिनहाटा थाने की पुलिस की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस बारे में अधिक जानकारी जुटानी  शुरू कर दी है. दिनहाटा थाने के आइसी संजय दत्त ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.