रायगंज : केंद्रीय वाहिनी के जवान का अस्पताल में निधन

96

उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज  में बीमार चल रहे केंद्रीय वाहिनी के एक जवान की मौत हो गई। रायगंज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान त्रिपुरा निवासी आर डी देववर्मा के रूप में की गई है । रायगंज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को  केंद्रीय वाहिनी के जवानों को सौंप दिया गया। जानकारी के  अनुसार विधानसभा चुनाव में सुरक्षा कार्यों के लिए सीआरपीएफ की 1691 बटालियन के जवान रायगंज आये थे। इस बटालियन के जवान आर डी देवशर्मा एसआई पद पर कार्यरत थे।  पिछले कुछ दिनों से वे पेट की बीमारी  से परेशान थे।  उन्हें रायगंज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज व  अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां   आज सुबह उनका  निधन हो गया।