रायगंज : आंशिक लॉक डाउन को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान, कई दुकानें बंद करवाई , चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

114

उत्तर दिनपुर जिले के रायगंज पुलिस जिले में आंशिक लॉक डाउन को सफल करने के लिए  कड़ाई से अभियान चला रही है। बुधवार को पुलिस ने रायगंज शहर में विशेष छापेमारी कर लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाली दुकानों को बंद करा दिया।  इसके अलावा पुलिस  माइकिंग कर लोगों को कोरोना के बारे में जागरूक कर रही है।  पुलिस की ओर से  लोगों को मास्क और सेनिटाइज़र का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है।  गौरतलब है कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे राज्य के साथ-साथ उत्तर दिनाजपुर जिले को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। जिला मुख्यालय रायगंज शहर में कोविद संक्रमणों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मृत्यु दर भी बढ़ रही है। लॉक डाउन के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से शॉपिंग मॉल से लेकर सिनेमा हॉल, बार, रेस्तरां , स्पा ,जिम, स्विमिंग पूल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। केवल बाजार हाट व दुकानें सुबह 8 से 10 बजे और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक खुली है। पुलिस ने बुधवार दोपहर 1 बजे के आसपास रायगंज शहर के नेताजी सुभाष रोड और मोहनबाटी बाजार इलाके में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान यहाँ कई दुकानें खुली पायी गयी।  लोग कारोबार करते पाए गए। पुलिस ने उसे फौरन बंद कर दिया।